मप्र में ‘नमामि..’ की थीम पर होंगी गणतंत्र दिवस की झांकियां

भोपाल, 14 दिसंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में इस बार गणतंत्र दिवस समारोह की झांकियों की थीम ‘नमामि देवी नर्मदे’ होगी। यह निर्णय मंगलवार को प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक में लिया गया।

आधिकारिक तौर पर मिली जानकारी के अनुसार, भोपाल के राज्य-स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की झांकियों की थीम ‘नमामि देवी नर्मदे’ होगी। राज्य शासन के विभिन्न विभाग इसी थीम पर झांकियां तैयार करेंगे।

बैठक में यह भी तय किया गया कि यदि राज्य के अन्य जिले भी इस थीम पर झांकी तैयार करते हैं, तो उन्हें राज्य-स्तरीय समारोह में शामिल किया जाए। इस संबंध में अगली बैठक 26 दिसंबर को होगी।

बैठक में नरोन्हा प्रशासनिक अकादमी की महानिदेशक कंचन जैन, संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव मनोज श्रीवास्तव, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (विशेष सशस्त्र बल) क़े एऩ तिवारी, संस्कृति आयुक्त राजेश मिश्रा और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493