मप्र में पर्यटकों को लुभाने के लिए वाटर स्पोर्ट्स पर विशेष जोर

भोपाल, 5 जून (आईएएनएस)। पर्यटकों को लुभाने के लिए मध्य प्रदेश में के वाटर स्पोर्ट्स से जुड़ी गतिविधियां बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए राज्य पर्यटन विकास निगम ने प्रयास भी तेज कर दिए हैं।

राज्य पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष तपन भौमिक की अध्यक्षता में शनिवार को हुई बैठक में बताया गया कि वाटर स्पोर्ट्स के प्रमुख केन्द्र हनुवंतिया में हाउस बोट चलाने की योजना है। तवा से मढ़ई के बीच हाउस बोट उपलब्ध कराई जाएगी। बाण सागर और ओंकारेश्वर में वाटर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने की दिशा में प्रयास जारी है। बड़वानी से सरदार सरोवर तक ‘मिनी क्रूज लाइनर’ की योजना का सर्वे किया गया है। इसके जरिए मध्य प्रदेश से गुजरात तक जल आधारित संपर्क कायम करना प्रस्तावित है।

भौमिक ने लक्ष्य निर्धारित कर काम करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हनुवंतिया में इस वर्ष भी जल महोत्सव आयोजित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री के सचिव एवं निगम के महानिदेशक हरिरंजन राव एवं अपर प्रबंध संचालक तन्वी सुन्द्रियाल और अन्य अधिकारियों ने निगम की गतिविाियों एवं भावी योजनाओं से अवगत कराए। बताया गया कि निगम द्वारा इंदौर में लगभग 50 करोड़ की लागत से एक बड़े होटल बनाने के साथ भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर के होटलों का विस्तार किया जाएगा।

बताया गया कि भोपाल-इंदौर मार्ग पर बने हाईवे-ट्रीट डोडी की तर्ज पर प्रदेश में लगभग 300 मार्गो पर सुविधा केन्द्र बनाने की महत्वाकांक्षी योजना शुरू की जा रही है। एक सुनियोजित नीति के जरिये हरेक 40 से 50 किलोमीटर पर ये सुविधा केन्द्र विकसित होंगे। अभी तक 46 केंद्रों के काम पूरे होने वाले हैं और 15 केन्द्रों के निर्माण कार्य चल रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493