भोपाल, 3 दिसम्बर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर गुरुवार को ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में कई स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है।
जम्मू एवं कश्मीर में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर राज्य में साफ नजर आ रहा है। इसके कारण यहां रात और सुबह में ठंड का असर बढ़ा है।
भोपाल का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री, इंदौर का 15 डिग्री, ग्वालियर का 14.5 डिग्री और जबलपुर का 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं, एक दिन पहले बुधवार को भी भोपाल का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री, इंदौर का 30.4 डिग्री, ग्वालियर का 27.4 डिग्री और जबलपुर का 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath