मप्र में पारा 42 के पार

भोपाल, 29 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में शुक्रवार सुबह से तेज धूप खिली होने के साथ गर्मी का असर बना हुआ है। राज्य में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है।

राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। शुक्रवार को मौसम साफ है और तेज धूप निकली हुई है। राज्य के अधिकांश हिस्सों के तापमान में उछाल आया है। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य में खरगोन सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं मौसम विभाग ने आगामी दिनों में राज्य में लू चलने तक की संभावना जताई है।

राज्य के अधिकतम तापमान में उछाल आया है। शुक्रवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 19.5, ग्वालियर का 19 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 19.1 सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं गुरुवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 37.6 डिंग्री सेल्सियस, इंदौर का 38.2 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 37.8 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493