मप्र में पाला पड़ने की संभावना

भोपाल, 18 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों मे शुक्रवार की सुबह से ठंड का असर बना हुआ है। वहीं मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में शीतलहर चलने और पाला पड़ने की संभावना जताई है।

राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी है, शुक्रवार की सुबह से मौसम साफ है और धूप खिली है, जो ठंड से राहत दिलाने वाली है। वहीं हवाएं ठिठुरन पैदा कर रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार, गुजरात व उसके आसपास बने प्रतिचक्रवात के कारण राज्य के मौसम में बदलाव हो रहा है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य के पूर्वी हिस्से में पाला पड़ने और शीतलहर चलने की संभावना जताई है ।

राज्य के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। शुक्रवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 12, ग्वालियर का 4.1 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 7.4 सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं गुरुवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 28.2 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 25 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493