मप्र में प्रधानमंत्री बीमा योजना की शुरुआत मंगलवार को

भोपाल, 17 मई (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश में प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा और अटल पेंशन योजना की शुरुआत मंगलवार को होगी।

भोपाल, 17 मई (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश में प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा और अटल पेंशन योजना की शुरुआत मंगलवार को होगी।

आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 18 मई को सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री निवास से विशेष अभियान की शुरुआत करेंगे। इसमें मुख्यमंत्री के स्टाफ के सदस्य और उनके परिजन का बीमा फार्म भरा जाएगा। मुख्यमंत्री हितग्राहियों को बीमा प्रमाण-पत्र प्रदान करेंगे।

इस कार्यक्रम में भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, मध्य प्रदेश राज्य सहकारी बैंक, यूनियन बैंक आफ इंडिया, इलाहाबाद बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, एचडीएफसी बैंक, न्यू इंडिया इंश्योरेंस, भारतीय जीवन बीमा निगम और संचालनालय संस्थागत वित्त के अधिकारी भाग लेंगे।

हर जिले और जिले के हर विकासखंड पर सभी पात्र लोगों के लिए विशेष शिविर लगाने के लिए जिला प्रशासन को निर्देश दे दिए गए हैं। सभी लीड बैंक ने इस अभियान के लिए नोडल अधिकारियों को जिम्मेदारी दे दी है।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री जन-धन योजना में सभी हितग्राहियों के बैंक खाते रिकार्ड समय में खोलकर मध्यप्रदेश देश में प्रथम रहा था। प्रधानमंत्री बीमा योजनाओं में भी सभी पात्र हितग्राहियों का बीमा पंजीयन 15 अगस्त तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493