भोपाल, 4 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर सोमवार को सर्द हवाओं का असर बना हुआ है। मौसम विभाग ने उत्तर दिशा से आ रही हवाओं के चलते आगामी 24 घंटों के दौरान ठंड का असर बढ़ने के आसार जताए हैं।
राज्य के तापमान में बदलाव का दौर जारी है। भोपाल का सोमवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री, इंदौर का 11.2 डिग्री, ग्वालियर का 7.2 डिग्री और जबलपुर का 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया रहा।
इससे पहले रविवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री, इंदौर का 27.4 डिग्री, ग्वालियर का 25.6 डिग्री और जबलपुर का 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath