Saturday , 18 May 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » भारत » मप्र में फिर बढ़ी उमस

मप्र में फिर बढ़ी उमस

भोपाल, 4 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य स्थानों पर बुधवार को फिर उमस और गर्मी का जोर बढ़ गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है।

राज्य में उत्तर दिशा की ओर से आ रही हवाओं का असर कम होने के कारण बुधवार को मौसम में तल्खी आ गई है। राज्य में बीते 24 घंटों के दौरान तापमान में वृद्धि हुई है।

राजधानी भोपाल का बुधवार को न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री, इंदौर का 19.4 डिग्री, ग्वालियर का 17 डिग्री और जबलपुर का 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इससे पहले मंगलवार को राजधानी भोपाल का अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री, इंदौर का 32 डिग्री, ग्वालियर का 32.5 डिग्री और जबलपुर का 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मप्र में फिर बढ़ी उमस Reviewed by on . भोपाल, 4 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य स्थानों पर बुधवार को फिर उमस और गर्मी का जोर बढ़ गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों भोपाल, 4 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य स्थानों पर बुधवार को फिर उमस और गर्मी का जोर बढ़ गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों Rating:
scroll to top