मप्र में बढ़ रहा है ठंड का असर

भोपाल, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में ठंड धीरे-धीरे अपना असर दिखाने लगी है। राज्य में बीते 24 घंटों में सबसे ठंडा दमोह और छिंदवाड़ा रहा, जहां तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भोपाल, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में ठंड धीरे-धीरे अपना असर दिखाने लगी है। राज्य में बीते 24 घंटों में सबसे ठंडा दमोह और छिंदवाड़ा रहा, जहां तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राज्य में गुरुवार की सुबह सुहावनी रही। धूप की तल्खी कम रही और गुलाबी ठंड का अहसास हुआ। मौसम विभाग के मुताबिक, हवाओं का रुख उत्तरी होने के कारण ठंड अपना असर दिखाने लगी है। रातों में तो ठंड का अहसास होता ही है, अब सुबह भी उसका असर होने लगा है। राज्य में बीते 24 घंटों में सबसे ठंडा दमोह व छिंदवाड़ा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में मौसम शुष्क रह सकता है, साथ ही दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। हवाओं के रुख में बदलाव ठंड के असर को कम भी कर सकता है।

राज्य में हवाओं के रुख से मौसम बदल रहा है। गुरुवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 16.4 डिग्री, ग्वालियर का 15 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, बुधवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 33.2 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 36.3 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 33़1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493