मप्र में बर्खास्त महिला अधिकारी का अदालत में समर्पण

भोपाल, 13 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी की एक अदालत में आय से अधिक संपत्ति के मामले में फरार चल रहीं बर्खास्त महिला भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की अधिकारी टीनू जोशी ने मंगलवार का आत्मसमर्पण कर दिया। टीनू के पति और बर्खास्त आईएएस अफसर अरविंद जोशी अब भी फरार हैं।

जोशी दंपति के भोपाल स्थित सरकारी आवास पर फरवरी 2010 में आयकर विभाग द्वारा दी गई दबिश में तीन करोड़ से अधिक की नकदी बरामद की गई थी। उनके घर से विदेशी मुद्रा भी मिली थी। इतना ही नहीं, उनकी तीन सौ करोड़ से अधिक की संपत्ति का पता चला था। उसके बाद लोकायुक्त ने भी जोशी दंपति के खिलाफ कार्रवाई की थी। इतना ही नहीं, राज्य सरकार की सिफारिश को मानते हुए केंद्र सरकार ने दोनों अफसरों को वर्ष 2014 में बर्खास्त कर दिया था।

जोशी दंपति पिछले एक वर्ष से फरार चल रहा है। मंगलवार को टीनू जोशी ने जिला अदालत में अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश दिनेश मिश्रा की अदालत में समर्पण कर दिया। अब टीनू के पति के समर्पण का इंतजार है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493