मप्र में बादल छाए, गर्मी से राहत

भोपाल, 2 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में रविवार सुबह से आसमान पर बादल छाए हुए हैं।

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य के विभिन्न हिस्सों में गरज एवं चमक के साथ बौछारें तो कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

राज्य में रविवार को मौसम गर्मी से राहत देने वाला है। आसमान पर छाए बादलों से धूप नहीं खिली है, मगर उमस का असर बना हुआ है। राज्य में बीते 24 घंटों के दौरान कई स्थानों पर बारिश हुई और इसके चलते तापमान में गिरावट आई है।

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य के बड़े हिस्से में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है। साथ ही मंडला, बालाघाट, डिंडोरी, अनूपपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली आदि स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। रविवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 22.6 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 27.2 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं शनिवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 31 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 37.5 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का 30.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493