भोपाल, 4 सितम्बर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में रविवार सुबह से ही हल्की बदली छाई हुई है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों मंे बारिश होने की संभावना जताई है।
बीते 24 घंटों के दौरान बुरहानपुर, बालाघाट, सीधी, रीवा, उमरिया आदि स्थानों पर बारिश हुई। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान होशंगाबाद, भोपाल संभाग के अलावा छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, कटनी,दमेाह, रीवा,सतना, उमरिया, देवास आदि स्थानों पर बारिश होने की संभावना जताई है।
राज्य में रविवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री, इंदौर का 21 डिग्री, ग्वालियर का 25.9 डिग्री और जबलपुर का 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इससे पहले शनिवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री, इंदौर का 28.7 डिग्री, ग्वालियर का 34.5 डिग्री और जबलपुर का 31.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath