मप्र में बादल छाए, भारी बारिश की चेतावनी

भोपाल, 23 अगस्त –मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में शुक्रवार की सुबह से आसमान पर बादल छाए हुए हैं, वहीं मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। राज्य में सुबह से छाए बादलों के चलते मौसम सुहावना है, तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार, पूवरेत्तर मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के सटे हुए हिस्से में कम दवाब का क्षेत्र बना हुआ है, जिससे राज्य में आगामी 24 से 48 घंटों के दौरान भारी बारिश होने की संभावना बनी हुई है। बीते 24 घंटों के दौरान भी राज्य के कई हिस्सों में बारिश हुई है।

राज्य में बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई है। शुक्रवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री, इंदौर का 22.8 डिग्री, ग्वालियर का 23.7 डिग्री और जबलपुर का 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, गुरुवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री, इंदौर का 29.6 डिग्री, ग्वालियर का 30.8 डिग्री और जबलपुर का 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493