मप्र में बादल छाए, भारी बारिश की संभावना

भोपाल, 15 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई हिस्सों में शनिवार को बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने राज्य के पूर्वोत्तर क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

राज्य के अधिकतर क्षेत्रों में शनिवार को बादल छाए हैं और उमस का वातावरण है। बीते 24 घंटों के दौरान कोलारस, हटा, पचमढ़ी, इटारसी, बेगमगंज, गुना, बालाघाट और होशंगाबाद सहित कई स्थानों पर पांच सेंटीमीटर से ज्यादा बारिश दर्ज की गई, जिससे नर्मदा, बेतवा सहित कई नदियों का जलस्तर बढ़ गया है और आम जनजीवन भी प्रभावित हुआ है। वहीं, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है।

राजधानी भोपाल का शनिवार को न्यूनतम तापमान 23़ 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के अन्य प्रमुख शहरों में, इंदौर का न्यूनतम तापमान 21़ 9 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 26़ 7 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 24 डिगी सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, शुक्रवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 28़ 5 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 28़ 6 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 35़ 5 डिग्री और जबलपुर का अधिकतम तापमान 32़ 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493