भोपाल, 23 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में रविवार की सुबह से बादल छाए हुए हैं, जिससे गर्मी से राहत मिली है। वहीं, मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है।

राज्य में बीते तीन दिनों से कहीं रुक-रुक कर तो कहीं तेज बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। बारिश से गर्मी के साथ ही उमस का असर भी कम हुआ है। रविवार को भी बादल छाए होने से मौसम सुहावना है। बीते 24 घंटों के दौरान भोपाल में 18.2, इंदौर में 9.1 और जबलपुर में 30 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में भोपाल सहित होशंगाबाद, देवास, मंदसौर, कटनी, सीहोर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, नीमच, मंदसौर, बड़वानी, बैतूल, धार, उज्जैन, इंदौर, रायसेन में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
राज्य में जारी भारी बारिश से तापमान में बदलाव आया है। रविवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 22 डिग्री, ग्वालियर का 26.5 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं, शनिवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 28.1 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 33.7 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath