भोपाल, 20 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई हिस्सों में गुरुवार सुबह से बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य के विभिन्न हिस्सों में सामान्य से भारी बारिश होने की चेतावनी दी है।
राजधानी में गुरुवार सुबह से ही मौसम राहत देने वाला है। आसमान में छाए बादलों के चलते धूप नहीं निकली। बीते 24 घंटों के दौरान भोपाल में 30.9 मिलीमीटर और जबलपुर में 34.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा राज्य के अन्य हिस्सों में भी बारिश हुई है।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों के दौरान कई स्थानों पर बारिश हो सकती है, वहीं इंदौर, होशंगाबाद, जबलपुर व भोपाल संभाग के कई स्थानों पर भारी बारिश के आसार हैं।
राज्य के मौसम में बदलाव का क्रम जारी है। गुरुवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री, इंदौर का 22.8 डिग्री, ग्वालियर का 26.2 डिग्री और जबलपुर का 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भोपाल का बुधवार को अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री, इंदौर का 28.1 डिग्री, ग्वालियर का 37.2 डिग्री और जबलपुर का 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath