मप्र में बादल छाए

भोपाल, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में शुक्रवार की सुबह से छाए बादलों से मौसम सुहावना है। वहीं, मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में कई स्थानों पर बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।

राज्य में शुक्रवार को मौसम सुहावना है। गर्मी का असर कम है, मगर उमस बरकरार है। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून एक बार फिर ग्वालियर, चंबल संभागों के अधिकांश हिस्से के अलावा उज्जैन, भोपाल व सागर संभागों के कुछ स्थानों पर सक्रिय हुआ है। इस वजह से मौसम का मिजाज बदला है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में होशंगाबाद, बैतूल, बालाघाट, छिंदवाड़ा, सिवनी, सीधी, सिंगरौली, उमरिया, डिंडौरी, अनूपपुर, रायसेन, विदिशा, खरगौन सहित कई अन्य स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

राज्य के तापमान में बदलाव जारी है। शुक्रवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री, इंदौर का 22.2 डिग्री, ग्वालियर का 20.4 डिग्री और जबलपुर का 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, रविवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 35 डिग्री, इंदौर का 32.6 डिग्री, ग्वालियर का 35.3 डिग्री और जबलपुर का 33.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493