मप्र में बादल छाए

भोपाल, 22 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई हिस्सों में रविवार सुबह से बादल छाए हुए हैं जिससे गर्मी कम है लेकिन उमस बनी हुई है।

भोपाल, 22 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई हिस्सों में रविवार सुबह से बादल छाए हुए हैं जिससे गर्मी कम है लेकिन उमस बनी हुई है।

राज्य में रविवार की सुबह गर्मी से राहत मिली। आसमान में बादल छाए रहने से धूप नहीं खिली लेकिन उमस बरकरार है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के उत्तरी हिस्से में चक्रवात के कारण बारिश के आसार बने हुए हैं। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में बारिश भी हुई है।

राज्य में मानसूनी बारिश का क्रम बना हुआ है। रविवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 24़ 2 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 22़ 6 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 24 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 24़ 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, गुरुवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 28़ 3 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 27़ 4 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 34़ 2 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 28़ 2 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493