भोपाल, 27 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य स्थानों पर शुक्रवार को बादल छाए हुए हैं और हवा भी चल रही है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है।
राज्य के तापमान में बदलाव का क्रम बना हुआ है। भोपाल का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री, इंदौर का 17 डिग्री, ग्वालियर का 14.6 डिग्री और जबलपुर का 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इससे पहले गुरुवार को राजधानी भोपाल का अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री, इंदौर का 33.1 डिग्री, ग्वालियर का 32.1 डिग्री और जबलपुर का 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath