मप्र में बादल छाने से मौसम सुहावना

भोपाल, 12 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में बादल छाने से बुधवार की सुबह से मौसम सुहावना है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के विभिन्न हिस्सों में सामान्य से भारी बारिश होने का अनुमान जताया है।

राज्य में बुधवार की सुबह गर्मी और उमस से राहत देने वाली रही। आसमान में बादलों के छाने के चलते मौसम सुहावना रहा। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के लगभग हर हिस्से में मानसून सक्रिय है। बीते 24 घंटों के दौरान सागर, जबलपुर, भोपाल और चंबल संभाग में बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने राज्य के अधिकांश हिस्सों में सामान्य बारिश होने का अनुमान जताया है। वहीं, रीवा संभाग व छतरपुर, टीकमगढ़, पन्ना, कटनी, उमरिया, शहडोल आदि स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

राज्य के मौसम में बदलाव का क्रम लगातार बना हुआ है। बुधवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री, इंदौर का 22 डिग्री, ग्वालियर का 25.1 डिग्री और जबलपुर का 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भोपाल का मंगलवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री, इंदौर का 31.2 डिग्री, ग्वालियर का 34.1 डिग्री और जबलपुर का 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493