Friday , 17 May 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » भारत » मप्र में बादल, बारिश के आसार

मप्र में बादल, बारिश के आसार

भोपाल, 14 जून(आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में मानसून पूर्व की गतिविधियां जोर पकड़ने लगी हैं। राजधानी भोपाल सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में रविवार सुबह बादल छाए हुए हैं। ठंडी हवाएं राहत दे रही हैं। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।

अरब सागर और बंगाल की खाड़ी की ओर से बढ़ रहे मानसून का राज्य में असर दिखने लगा है। पिछले तीन दिनों से राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार बदली छा रही है और बौछारें पड़ रही हैं। रविवार सुबह भी मौसम सुहावना बना हुआ है। बादल छाने से धूप का असर ना के बराबर है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान कई इलाकों में बारिश हो सकती है।

मध्य प्रदेश में मौसम में आ रहे बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी भोपाल में रविवार को न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री, इंदौर में 20.6 डिग्री, ग्वालियर में 24 डिग्री और जबलपुर में 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, एक दिन पूर्व यानी शनिवार को भोपाल में अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री, इंदौर में 32.8 डिग्री, ग्वालियर में 39.9 डिग्री और जबलपुर में 33.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

मप्र में बादल, बारिश के आसार Reviewed by on . भोपाल, 14 जून(आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में मानसून पूर्व की गतिविधियां जोर पकड़ने लगी हैं। राजधानी भोपाल सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में रविवार सुबह बादल छाए हुए भोपाल, 14 जून(आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में मानसून पूर्व की गतिविधियां जोर पकड़ने लगी हैं। राजधानी भोपाल सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में रविवार सुबह बादल छाए हुए Rating:
scroll to top