भोपाल, 29 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य स्थानों शुक्रवार की सुबह से बादल छाए हुए हैं।
मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है।
राज्य में सक्रिय मानसून से अधिकांश जिलों में औसत से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है, वहीं बांध लबालब हैं। अभी बारिश का क्रम बना हुआ है। शुक्रवार सुबह से ही राज्य के अधिकांश हिस्सों के आसमान पर बादलों का डेरा है।
मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य के विभिन्न हिस्सों में सामान्य से भारी बारिश रहने का अनुमान जताया है।
राज्य में जारी बारिश से तापमान में गिरावट आई है। शुक्रवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 22.5 डिग्री सेल्सियस , ग्वालियर का 25.5 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 25.2 सेल्सियस दर्ज किया गया है।
भोपाल का गुरुवार को अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 28.5 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 32.7 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath