भोपाल, 19 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर रविवार की सुबह गर्मी से राहत देने वाली रही। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान जबलपुर और होशंगाबाद संभाग के अलावे देवास, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर, सागर व दमोह में बारिश होने की संभावना जताई है।

भोपाल का रविवार को न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री, इंदौर का 23.2 डिग्री, ग्वालियर का 28.8 डिग्री और जबलपुर का 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इससे पहले शनिवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री, इंदौर का 35.8 डिग्री, ग्वालियर का 41.1 और जबलपुर का 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath