मप्र में बारिश के बाद ठंड का असर

भोपाल, 13 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में हुई बारिश के कारण मंगलवार को ठंड का असर बना हुआ है। वहीं, मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में बारिश होने के साथ कई स्थानों पर ओले पड़ने की चेतावनी जारी है।

राज्य के मौसम में आए बदलाव के कारण मंगलवार की सुबह आसमान पर छाए हल्के बादलों के बीच निकलने वाली धूप ठंड से राहत दे रही है लेकिन हवाओं में घुली ठंडक ठिठुरन पैदा करने वाली है। बीते 24 घंटों के दौरान छिंदवाड़ा, कटनी, रीवा, सीधी, उमरिया, सागर आदि जिलों में दो सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। वहीं शहडोल, होशंगाबाद, सागर, भोपाल, रीवा व जबलपुर संभागों में भारी ओला वृष्टि की चेतावनी जारी की है।

राज्य के मौसम में आए बदलाव से तापमान में भी गिरावट आई है। मंगलवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 13.4, ग्वालियर का 10.4 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, सोमवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 27.2 डिग्री सेल्सियस सेल्सियस, ग्वालियर का 25.9 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493