मप्र में बारिश, गर्मी से मिली राहत

भोपाल, 6 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में बीते 24 घंटों में हुई बारिश के कारण मंगलवार को गर्मी से कुछ राहत मिली है।

भोपाल, 6 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में बीते 24 घंटों में हुई बारिश के कारण मंगलवार को गर्मी से कुछ राहत मिली है।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।

राज्य के कई हिस्सों में मंगलवार की सुबह से बादल छाए हुए है और हवाएं चल रही हैं, जिससे गर्मी से राहत है। बीते 24 घंटों के दौरान भोपाल में 2़8 मिलीमीटर, इंदौर में 65.6 मिलीमीटर, ग्वालियर में 24़1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, इससे तापमान में गिरावट आई है।

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में हवाओं के बीच बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।

राज्य में मौसम में आए बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 21.3 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 31 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं सोमवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 39.4 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर 45.9 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493