मप्र में बारिश जारी

भोपाल, 7 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य स्थानों पर रविवार को भी बारिश जारी है, जिसका जनजीवन पर भी असर पड़ रहा है।

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी है।

राज्य के अधिकांश हिस्सों में बीते 24 घंटों से सामान्य से भारी बारिश हुई है। रविवार की सुबह से ही आसमान पर बादल छाए हुए हैं और बारिश जारी है जिसके चलते जनजीवन भी प्रभावित हुआ है। भोपाल में 54.3 मिलीमीटर, इंदौर मे 27.3 मिलीमीटर, जबलपुर में 35.4 मिलीमीटर और पचमढ़ी में 65 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में बालाघाट, मंडला, जबलपुर, रायसेन, राजगढ़, विदिशा और होशंगाबाद में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

राज्य में जारी बारिश से तापमान में गिरावट आई है। रविवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 21.8 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 27 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं शनिवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 28.6 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 35 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493