मप्र में बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत

भोपाल, 4 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई है। बारिश होने से तापमान में भी गिरावट आई है।

भोपाल, 4 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई है। बारिश होने से तापमान में भी गिरावट आई है।

राज्य में गुरुवार की सुबह से ही बारिश का दौर जारी है, जिससे मौसम सुहावना बना हुआ है। इससे गर्मी से राहत है, लेकिन अभी भी कई हिस्सों में उमस का असर है। मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश हुई है। दमोह में 184 मिली मीटर, मंडला में 60 मिली मीटर, नरसिंहपुर में 29 मिली मीटर, सागर में 87़1 मिली मीटर, टीकमगढ़ में 54 मिली मीटर, उमरिया में 56़ 4 मिली मीटर, बैतूल में 51.6 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि, राज्य के अधिकांश हिस्सों में आगामी 24 घंटों में सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है।

राज्य में मानसूनी बारिश का दौर जारी है। गुरुवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 23़ 8 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 22़ 4, ग्वालियर का 21़ 5 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 24़ 9 सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं बुधवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 27़ 5 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 26़ 4 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 35 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 27़ 5 डिग्री सेल्सियस रहा ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493