मप्र में बारिश ने ठिठुरन बढ़ाई

भोपाल, 11 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में शनिवार सुबह हुई बारिश ने ठिठुरन बढ़ा दी। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में कई स्थानों पर शीतलहर की चेतावनी दी है।

राज्य में शनिवार की सुबह अचानक मौसम का मिजाज बदला, आसमान पर घने बादल छाए और बौछारें पड़ीं, जिससे ठिठुरन बढ़ गई। मौसम विभाग के मुताबिक,हवाओं का रुख बदलने के साथ मौसम बदला और बारिश हुई। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में बौछारें पड़ने के साथ सागर व रतलाम संभाग में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है।

राज्य के मौसम और तापमान में बदलाव का दौर जारी है। शनिवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री, इंदौर का 13.5 डिग्री, ग्वालियर का सात और जबलपुर का 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इससे पहले शुक्रवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री, इंदौर का 24.4 डिग्री, ग्वालियर का 24.5 डिग्री और जबलपुर का 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493