भोपाल, 14 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर बीते दो दिनों में हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिसके कारण सोमवार सुबह लोगों को हल्की ठंड का एहसास हुआ। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में बारिश होने तथा ओले गिरने का अनुमान जताया है।
भोपाल का सोमवार को न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री, इंदौर का 15 डिग्री, ग्वालियर का 16.7 डिग्री और जबलपुर का 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इससे पहले मंगलवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री, इंदौर का 32 डिग्री, ग्वालियर का 33.4 डिग्री और जबलपुर का 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath