भोपाल, 17 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर सक्रिय मानसून के चलते जारी बारिश से रविवार को भी मौसम सुहावना है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान कई स्थानों पर बारिश का क्रम जारी रहने की संभावना जताई है।
बीते 24 घंटों के दौरान राजधानी भोपाल में 7.4 मिलीमीटर, इंदौर में 24.9 मिलीमीटर, खजुराहो में 54.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है।
राज्य में बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। भोपाल का रविवार को न्यूनतम तापमान 24 डिग्री, इंदौर का 22.4 डिग्री, ग्वालियर का 24.4 डिग्री और जबलपुर का 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इससे पहले शनिवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री, इंदौर का 27.4 डिग्री, ग्वालियर का 31.3 डिग्री और जबलपुर का 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath