भोपाल, 19 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई हिस्सों में बुधवार की सुबह से हो रही बारिश ने मौसम सुहावना बना दिया है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में सामान्य से भारी बारिश होने की संभावना जताई हैं।

राजधानी में बुधवार की सुबह घने बादल छाए और बारिश होने लगी, जिससे मौसम सुहावना हो गया और गर्मी व उमस से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, अरब सागर की ओर से आ रही नमी के चलते राज्य में बारिश हो रही है।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में होशंगाबाद, बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, विदिशा और रायसेन जिलों में भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा राज्य के बड़े हिस्से में बारिश होने की संभावना है।
राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। बुधवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री इंदौर का 23.43 डिग्री, ग्वालियर का 25.8 डिग्री और जबलपुर का 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भोपाल का मंगलवार को अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री, इंदौर का 31.8 डिग्री, ग्वालियर का 32.8 डिग्री और जबलपुर का 32.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath