भोपाल, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित अन्य हिस्सों में मंगलवार सुबह से धूप की तल्खी बनी हुई हैं। वहीं, मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य में कहीं-कहीं बूंदाबांदी की संभावना जताई है तो कुछ हिस्सों में तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की है।
राज्य में सोमवार सुबह से मौसम साफ है और तेज धूप निकली हुई है, जिसके चलते गर्मी का असर बना हुआ है। राज्य के कई हिस्सों में बीते 24 घंटों के दौरान हुई बूंदाबांदी के बावजूद गर्मी का असर कम नहीं हुआ है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में राज्य कई हिस्सों में बूंदाबांदी तो होगी ही, साथ में कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के साथ गरज चमक के बीच बौछारें पड़ सकती हैं।
राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। मंगलवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 23 ग्वालियर का 20.2 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं सोमवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 38़.5 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 38.3 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 36.5 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
dharmpath.com dharmpath