मप्र में बौछारें पड़ने की संभावना

भोपाल, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर तापमान में वृद्धि होने के साथ रविवार को गर्मी बढ़ गई है। उमस का असर भी बरकरार है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ स्थानों पर बौछारें पड़ने का अनुमान जताया है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान शहडोल, होशंगाबाद, जबलपुर संभागों सहित कई अन्य स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

राज्य में गर्मी और उमस का असर बढ़ गया है। भोपाल का रविवार को न्यूनतम तापमान 19.9 डिग्री, इंदौर का 20 डिग्री, ग्वालियर का 20 डिग्री और जबलपुर का तापमान 21.4 डिगी सेल्सियस दर्ज किया गया।

इससे पहले शनिवार को राजधानी भोपाल का अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री, इंदौर का 36 डिग्री, ग्वालियर का 37.4 डिग्री और जबलपुर का 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493