भोपाल, 12 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर रविवार सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए हैं और धीमी हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान हवाओं के बीच बौछारें पड़ने और ग्वालियर संभाग, छतरपुर, सतना व दमोह में लू चलने का अनुमान जताया है।
भोपाल का रविवार को न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री, इंदौर का 26.6 डिग्री, ग्वालियर का 28 डिग्री और जबलपुर का 29.2 सेल्सियस दर्ज किया गया।
इससे पहले शनिवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री, इंदौर का 38.2 डिग्री, ग्वालियर का 42.9 डिग्री और जबलपुर का 41.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath