मप्र में बौछारें पड़ने के आसार

भोपाल, 27 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर रविवार सुबह धूप निकली। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, राजगढ़, आगर, नीचम, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।

भोपाल का रविवार को न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री, इंदौर का 20.4 डिग्री, ग्वालियर का 21.9 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 22.8 सेल्सियस दर्ज किया गया।

इससे पहले शनिवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री, इंदौर का 39 डिग्री, ग्वालियर का 37.6 डिग्री और जबलपुर का 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493