मप्र में बौछारें पड़ने से गर्मी से राहत

भोपाल, 14 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई हिस्सों में बीते 24 घंटों के दौरान हवाएं चलने के साथ पड़ी बौछारों ने गर्मी से राहत दिलाई है।

समुद्री तूफान ‘वायु’ का असर मध्य प्रदेश पर भी पड़ा हैं। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए, हवाएं चली। इस दौरान बौछारें पड़ने के कारण शुक्रवार को गर्मी से कुछ राहत है, मगर उमस का असर है। शुक्रवार की सुबह से मौसम साफ है और तेज धूप है। उसके बावजूद बीते दिनों के मुकाबले गर्मी का असर कम है। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। राज्य में सबसे ज्यादा तापमान नौगांव में 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है।

राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। शुक्रवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 26.2 डिग्री, ग्वालियर का 29 डिग्री और जबलपुर का तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं गुरुवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री, इंदौर का 37.6 डिग्री, ग्वालियर का 37.2 डिग्री और जबलपुर का 41.3 डिग्री सेल्सियस रहा ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493