मप्र में भाजपा का कोर ग्रुप गठित

भोपाल, 12 जून (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मध्य प्रदेश इकाई ने कोर ग्रुप का गठन किया है। प्रदेशाध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने कोर ग्रुप का गठन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की सहमति से किया है।

भाजपा के कोर ग्रुप में प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा, कैलाश जोशी, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, थावरचंद गहलोत, पार्टी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, उपाध्यक्ष व सांसद प्रभात झा, सांसद फग्गनसिंह कुलस्ते, वरिष्ठ नेता विक्रम वर्मा, वरिष्ठ मंत्री जयंत मलैया एवं राजेंद्र शुक्ल को शामिल किया गया है।

प्रदेश कोर ग्रुप में संगठन महामंत्री रामलाल, सह संगठन महामंत्री, प्रदेश प्रभारी डॉ. विनय सहस्रबुद्धे एवं प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत स्थाई आमंत्रित सदस्य रहेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493