मप्र में भाजपा की किसान सम्मान यात्रा शुरू

भोपाल 5 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी ने तमाम पदाधिकारियों और निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में किसान सम्मान यात्रा की शुरुआत की। कार्यक्रम में भगवान बलराम का पूजन कर उन्नतशील किसानों का सम्मान किया गया।

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रणवीर सिंह रावत ने बताया कि 13 शहरी क्षेत्रों एवं ग्वालियर, चंबल संभाग के चार जिलों ग्वालियर, भिंड, मुरैना और दतिया को छोड़कर 197 विधानसभाओं में भव्यता के साथ किसान सम्मान यात्रा शुरू हुई। 15 अप्रैल तक यात्राएं सभी विधानसभा क्षेत्रों में भ्रमण कर उन्नत किसानों का सम्मान करेगी।

प्रदेश शासन के वन मंत्री गौरीशंकर शेजवार ने सांची के दिवानगंज से यात्रा की शुरुआत कर उन्नतशील किसानों का सम्मान किया। कृषि मंत्री गौरीशंकर बिसेन ने बालाघाट के कनकी भैरवी से यात्रा की शुरुआत करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में किसानों के कल्याण के लिए जितने ऐतिहासिक निर्णय हुए हैं, उतने देश के किसी भी प्रांत में नहीं हुए।

पार्टी के प्रदेश महामंत्री विष्णुदत्त शर्मा ने रीवा जिले की मनगवां विधानसभा के मरहीमुंडीला गांव में कहा कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और भाजपा सरकार किसानों के लिए साहस और सम्मान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का संकल्प व्यक्त किया है, जिसे प्रदेश के मुख्यमंत्री साकार करने का काम कर रहे हैं।

प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक रामेश्वर शर्मा ने हुजूर विधानसभा क्षत्र के कालापानी से किसान सम्मान यात्रा की शुरुआत की। यात्रा में कार्यकर्ताओं के साथ बैलगाड़ी से सम्मान समारोह तक अतिथि पहुंचे। यण पटेल, बी़ एस़ वाजपेयी सहित बड़ी संख्या में पार्टी एवं मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

पार्टी के प्रदेश महामंत्री बंशीलाल गुर्जर ने सुवासरा विधानसभा क्षेत्र के शक्करखेड़ा गांव से और सीहोर जिले के इच्छावर एवं सीहोर विधानसभा में मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रणवीर सिंह रावत, जनअभियान परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष राघवेंद्र गौतम, पूर्व मंत्री करणसिंह वर्मा, सीहोर के विधायक सुरेश राय एवं जिला अध्यक्ष सीताराम यादव ने किसान सम्मान यात्रा का शुभारंभ किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493