भोपाल, 1 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव चार जनवरी को होगा। राज्य में पार्टी के 46 जिलाध्यक्षों का चुनाव भी हो चुका है।
पार्टी के निर्वाचन अधिकारी अजय प्रताप सिंह ने गुरुवार को बताया, “प्रदेशाध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक रामदास अग्रवाल की मौजूदगी में चार जनवरी को पूरी होगी। चार जनवरी को अपराह्न् तीन बजे से शाम चार बजे के बीच आवेदन किए जाएंगे। उसके बाद नामांकन पत्रों की जांच होगी और शाम पांच बजे तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे।”
सिंह ने बताया कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की सहमति से तीन जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है। इसके तहत ग्वालियर (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र जैन, शाजापुर के जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह बैस और मंदसौर के जिलाध्यक्ष देवीसिंह धाकड़ को चुना गया है।
dharmpath.com dharmpath