मप्र में भाजपा राजनाथ की मौजूदगी में आज चुनेगी नेता

भोपाल 7 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के चयन के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में जोर आजमाइश का दौर जारी है। यही कारण है कि पार्टी को गृहमंत्री राजनाथ सिंह को बैठक में चर्चा कर आम राय बनाने के लिए भेजा जा रहा है। नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में आज शाम को नेता चुना जाएगा।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि भाजपा के सभी नवनिर्वाचित विधायकों की आवश्यक बैठक आज शाम पांच बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय पंडित दीनदयाल परिसर में आहूत की गई है। इस बैठक में हिस्सा लेने केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह साढ़े चार बजे भोपाल पहुंचेंगे। बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी डॉ. विनय सहस्रबुद्धे भी उपस्थित रहेंगे।

भाजपा की ओर से नेता के लिए तीन ब्राह्मण नेता दावेदार हैं। इनमें पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा, गोपाल भार्गव और राजेंद्र शुक्ल की अलग-अलग कारणों से मजबूूत दावेदारी हैं। मिश्रा दिल्ली की पसंद हैं तो भार्गव लगातार आठ बार से विधायक निर्वाचित रहे हैं। इसके अलावा इस बार शुक्ल ने विंध्य क्षेत्र में भाजपा को बड़ी सफलता दिलाई हैं। इन तीन दावेदारों के कारण भाजपा के लिए नेता का चयन आसान नहीं है।

सूत्रों का दावा है कि अगर पार्टी में इन तीन प्रमुख नेताओं पर आम राय नहीं बनती है तो विकल्प पर विचार किया जा सकता है और वह आरक्षित वर्ग से हो सकता हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493