मप्र में भाजपा सरकार ने हर वर्ग का ध्यान रखा : शिवराज

मंदसौर, 25 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले की गरोठ विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रचार के अंतिम दिन गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बीते 11 वर्षो में भाजपा की सरकार ने हर वर्ग का जीवन स्तर सुधारने का प्रयास किया है और यह क्रम आगे भी जारी रहेगा।

गरोठ विधानसभा क्षेत्र के सातलखेड़ी में हुई जनसभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने वर्ष 2003 में प्रदेश में सत्ता में आने के बाद किसानों की खुशहाली की चिंता की। सरकार खेती को फायदे का धंधा बनाने का प्रयास कर रही है। प्रदेश की सिंचित क्षमता को साढ़े सात लाख हेक्टेयर से बढ़ाकर 36 लाख हेक्टेयर किया गया। बिजली की भरपूर व्यवस्था की गई।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने फसल कर्ज पर ब्याज में कमी की और अब प्रदेश में जीरों प्रतिशत ब्याज पर कर्ज दिया जा रहा है। सरकार ने इस खरीफ से फसल कर्ज, खाद-बीज के लिए दिए जाने वाले कर्ज पर 10 प्रतिशत की छूट दी है। इसके तहत कर्ज की राशि में से किसान को 10 प्रतिषत राशि कम लौटाना होगी।

गरोठ में 27 जून को मतदान होना है। यहां गुरुवार को चुनाव प्रचार थम गया।

शिवराज ने कहा कि प्रदेश सरकार ने महिला सशक्तीकरण की दिशा में ठोस पहल की है। पहले ही स्थानीय निकायों के चुनावों में 50 प्रतिशत आरक्षण दिया जा चुका है, जिससे महिलाएं नगरीय, ग्रामीण निकायों में सुशासन की कड़ी बन चुकी है।

उन्होंने आगे कहा कि युवतियों को सरकारी नौकरियों में भी 50 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। अब पुलिस में भी महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण की व्यवस्था की गई है। परिवार में कन्या जन्म को वरदान में बदला गया है, इसके लिए लाड़ली लक्ष्मी योजना, कन्यादान योजना ने परिवारों को प्रोत्साहन दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा में भी बालिकाएं पीछे न रहें, इसलिए उन्हें पाठ्यपुस्तकों, दूसरे गांव पढ़ने जाने के लिए साइकिलें वितरित की जा रही हैं। उच्च शिक्षा देने के लिए प्रदेश में साधन सुविधाएं बालक-बालिकाओं को समान रूप से दी जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति के अलावा एजुकेशन लोन की व्यवस्था सरकार ने अपनी गारंटी पर देने की व्यवस्था की है। बाद में उन्हें कौशल विकास के लिए सुविधाएं सुलभ की जा रही हैं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी चंदर सिंह सिसौदिया को जिताने की अपील की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493