मप्र में भारी बारिश की चेतावनी

भोपाल, 11 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में मंगलवार सुबह से ही हल्की बदली छाई है, जिससे धूप की चुभन कम है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान कई स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

राज्य में बीते 24 घंटों के दौरान राजधानी भोपाल सहित अन्य हिस्सों में हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान जताया है। वहीं होशंगाबाद, रीवा, जबलपुर, शहडोल संभागों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

राज्य में बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई है। मंगलवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री, इंदौर का 22.2 डिग्री, ग्वालियर का 25.5 डिग्री और जबलपुर का 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इससे पहले सोमवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री, इंदौर का 32 डिग्री, ग्वालियर का 37 डिग्री और जबलपुर का 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493