मप्र में भारी बारिश की संभावना

भोपाल, 28 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में रविवार की सुबह से आसमान साफ है और धूप खिली हुई है।

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

राज्य में रविवार की सुबह का मौसम सुहावना है, कहीं हल्की बदली छाई हुई है तो कहीं धूप खिली हुई है।

बीते 24 घंटों के दौरान राजधानी भोपाल में 17.5 मिलीमीटर, ग्वालियर में 3.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। इसी तरह राज्य के अन्य हिस्सों में भी बादल बरसे है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में कई स्थानों पर गरज के साथ बौछार पड़ सकती है, साथ ही सीहोर, होशंगाबाद, बैतूल, सिवनी, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर में भारी बारिश संभव है। सिवनी, सागर व सीहोर के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। रविवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 22.8 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 26.3 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं शनिवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 29.6 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 34.2 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 32़1 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493