मप्र में मानसून सक्रिय होने से कई हिस्सों में बारिश

भोपाल, 2 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में मानसून की सक्रियता ने मौसम का मिजाज बदल दिया है, कई हिस्सों में हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई है, जिससे गर्मी का असर कम हुआ है।

राज्य में मानसून के सक्रिय होने से बीते तीन दिनों में अलग-अलग हिस्सों में सामान्य से लेकर भारी बारिश हुई है। राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई हिस्सों में मंगलवार सुबह से बादल छाए हुए हैं और बौछारें पड़ रही है, जिससे गर्मी का असर कम है और राज्य के तापमान में गिरावट आई है। राज्य के अधिकांश हिस्सों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है।

राज्य में मानसूनी बारिश का सिलसिला जारी है। मंगलवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री, इंदौर का 23.1 डिग्री, ग्वालियर का 24.6 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, सोमवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 33 डिग्री, इंदौर का 32.4 डिग्री, ग्वालियर का 39.5 डिग्री और जबलपुर का 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493