मप्र में मौसम गर्म : 3 दिन का येलो अलर्ट,18 जिलो में चलेगी लू

भोपाल: मध्यप्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है, जिसके तहत ग्वालियर-चंबल संभाग सहित मध्यप्रदेश के 18 जिलों में लू चलने की पूरी संभावना है, ऐसे में मौसम विभाग ने आमजन को लू से बचने के उपाय भी बताए हैं, ताकि व्यक्ति को किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़े।
3 दिनों तक चलेगी लू
मौसम विभाग द्वारा 9 मई को जारी की रिपोर्ट के अनुसार अगले 24 घंटे के लिए चेतावनी दी गई है, वहीं ग्वालियर एवं चंबल संभागों के सभी जिलों सहित नर्मदापुरम, रतलाम, धार, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, नीमच, मंदसौर, राजगढ़, रायसेन, छतरपुर, सागर, टीकमगढ़, दमोह, सतना, रीवा, सीधी एवं सिंगारोली जिलो में लू चलने की संभावना अगले तीन दिनों तक है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493