भारत:रूपया न्यूनतम स्तरपर कांग्रेस ने कहा- केंद्र ने अर्थव्यवस्था पर बुलडोज़र चलाया

नई दिल्ली: विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती और विदेशी पूंजी की लगातार निकासी के कारण रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 60 पैसे टूटकर रिकॉर्ड निचले स्तर 77.50 (अस्थायी) पर बंद हुआ.

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि मुद्रास्फीति को लेकर बढ़ती चिंताओं और वैश्विक केंद्रीय बैंकों द्वारा दरें और बढ़ाने की आशंका के बीच निवेशक जोखिम लेने से बच रहे हैं.अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 77.17 के भाव पर कमजोर खुला और फिर 77.50 पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 60 पैसे की गिरावट दर्शाता है.दिन में कारोबार के दौरान रुपया 77.52 के अपने सर्वकालिक निचले स्तर तक आया. इससे पहले बीते हफ्ते शुक्रवार को रुपया 55 पैसे की गिरावट के साथ 76.90 के भाव पर बंद हुआ था.बीते दो कारोबारी सत्रों में रुपये में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 115 पैसे की गिरावट आ चुकी है.इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी डॉलर की मजबूती को आंकने वाला डॉलर सूचकांक 0.33 प्रतिशत बढ़कर 104 पर पहुंच गया.वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.68 प्रतिशत की गिरावट के साथ 110.50 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493