श्रीलंका:मंत्रियों-सांसदों के घरों में लगाई आग, हिंसा में 3 की मौत,200 से ज्यादा घायल

 कोलंबो-पड़ोसी देश श्रीलंका में प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के इस्तीफे के बाद स्थिति और बिगड़ गई है, और देश भर में हिंसा शुरू हो गई है। राजधानी कोलंबो में सोमवार को हुई हिंसक झड़प (Violent Clash) में सत्ताधारी पार्टी के एक सांसद समेत 3 लोगों की मौत हो चुकी है और 150 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। दरअसल, राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे द्वारा दूसरी बार आपातकाल लागू किए जाने के बाद देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। सोमवार को राष्ट्रपति भवन के बाहर कैंप लगा कर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लोगों पर सरकार समर्थक हमलावरों ने डंडों और लकड़ियों से हमला किया और उन्हें जमकर मारा। राष्ट्रपति भवन के बाहर हो रहे दंगे को शांत कराने श्रीलंका की पार्लियामेंट्री पुलिस को पहुंचना पड़ा। हिंसक झड़प रोकने के लिए पुलिस ने आंसूगैस के गोले दागे और पानी बरसाया। इस झड़प में 150 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493