मप्र में मौसम साफ, फिर बढ़ेगा ठंड का जोर

भोपाल, 22 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों मे मंगलवार की सुबह से तेज धूप खिली है।

भोपाल, 22 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों मे मंगलवार की सुबह से तेज धूप खिली है।

राज्य में मंगलवार की सुबह से मौसम साफ है और तेज धूप खिली है। मौसम में आए बदलाव के चलते तापमान में भी इजाफा दर्ज किया गया है। सोमवार की रात को राज्य के कई हिस्सों में मावठ (सर्दी में हल्की बारिश) पड़ी। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले 24 घंटों में एक बार फिर ठंड का जोर बढ़ सकता है।

राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। मंगलवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 12.6, ग्वालियर का 13.3 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 15.4 सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, सोमवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 29.2 डिग्री सेल्सियस सेल्सियस, ग्वालियर का 28 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493