मप्र में मौसम साफ

भोपाल, 29 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में बुधवार को मौसम साफ है और धूप खिली हुई है। वहीं, मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। राज्य में बुधवार को बीते दिनों के मुकाबले ठंड का असर कुछ कम है।

मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू कश्मीर और हिमाचल में बने पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम होने से तापमान में उछाल आया है, साथ ही ठंड का असर कम हुआ है। इसके साथ ही हवा का रुख बार-बार बदल रहा है, जिससे मौसम में भी बदलाव हुआ है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में राज्य के मौसम में ज्यादा बदलाव नहीं आने वाला है। मौसम कुल मिलाकर शुष्क रहेगा।

राज्य के मौसम में आए बदलाव से तापमान उछला है। बुधवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 13़ 6 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 13.4 डिग्री, ग्वालियर का 7.8 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, मंगलवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 30़ 3 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 30़ 2 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 30़ 6 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस रहा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493