भोपाल, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में रविवार सुबह से ही मौसम साफ है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है।
राज्य में रविवार सुबह धूप रही, पर ठंड का असर बने रहने से इसकी चुभन कम रही। राज्य के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है।
भोपाल का रविवार को न्यूनतम तापमान 17 डिग्री, इंदौर का 17.2 डिग्री, ग्वालियर का 21 डिग्री और जबलपुर का 17.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले शनिवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री, इंदौर का 32.3 डिग्री, ग्वालियर का 36.4 डिग्री और जबलपुर का 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath